सुनंदा हत्याकांड : शशि थरूर का भी होगा पॉलीग्राफ टेस्ट!
नई दिल्ली। देश के चर्चित सुनंदा पुष्कर हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। एसआइटी जांच की अनुमति के लिए एक सप्ताह के अंदर पटियाला हाउस कोर्ट में अपील करेगी।
मालूम हो कि शशि थरूर अभी देश से बाहर हैं, उन्हें एक महीने लगेगा भारत आने में और अगर कोर्ट पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करता है तो उसमें भी एक महीना लगेगा।
शशि थरूर अभी दिल्ली से बाहर विदेश में हैं
मालूम हो कि इस मामले में 6 लोगों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो चुका है, जिसमें थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह, उनके चालक बजरंगी और मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं। मालूम हो कि पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान 100 सवाल पूछे गए थे जिसमें पुष्कर के शरीर पर लगी चोट से जुड़ा सवाल भी था। सभी संदिग्धों से थरूर के पुष्कर तथा पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ संबंध के बारे में पूछताछ की गई थी।
इस मामले में 6 लोगों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो चुका है
गौरतलब है कि 2010 में थरूर से विवाह करने वाली सुनंदा को 17 जनवरी, 2014 को रहस्यमय परिस्थिति में दिल्ली के आलीशान होटल में मृत पाया गया था। पुलिस ने एक जनवरी, 2015 को हत्या का मामला दर्ज किया था।













Click it and Unblock the Notifications