सुनंदा मर्डर केस : नया खुलासा, टेप हुए थे थरूर के करीबियों के फोन
नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में एक नया मोड़ सामने आया है, कहा जा रहा है कि यूपीए सरकार में मंत्री रहे शशि थरूर के कुछ बेहद करीबी लोगों के फोन टेप किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस टेपिंग की इजाजत मोदी सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से दी गई थी।
पेपर का दावा है कि थरूर की टेपिंग पूरे एक महीने तक की गई थी, पेपर ने लिखा है कि यह टेपिंग इंडियन टेलिग्राफ एक्ट 1885 की धारा 5(2) के तहत की गई।कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को शक था कि थरूर का नौकर नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और फ्रेंड संजय केस के बारे में पूरी बात नहीं बता रहे हैं इसी कारण शक के मद्देनजर थरूर के घर के फोन टेप किये गये थे।
आपको बता दें कि 2010 में थरूर से विवाह करने वाली सुनंदा को 17 जनवरी, 2014 को रहस्यमय परिस्थिति में दिल्ली के आलीशान होटल में मृत पाया गया था। पुलिस ने एक जनवरी, 2015 को हत्या का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में अभी तक 6 लोगों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो चुका है, जिसमें थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह, उनके चालक बजरंगी और मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं। मालूम हो कि पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान 100 सवाल पूछे गए थे जिसमें पुष्कर के शरीर पर लगी चोट से जुड़ा सवाल भी था। सभी संदिग्धों से थरूर के पुष्कर तथा पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ संबंध के बारे में पूछताछ की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications