बड़ा खुलासा: सुनंदा को तलाक देकर मेहर से शादी करना चाहते थे शशि थरूर!

shashi and sunanda
नयी दिल्ली। यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। टीवी रिपोर्ट से हुए नए खुलासे में सुनंदा के मौत के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। टीवी न्यूज चैनल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शशि थरूर सुनंदा को तलाक देकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी करना चाहते थे।

ये खुलासा सुनंदा पुष्कर की दोस्त और जानी-मानी पत्रकार नलिनी सिंह के किया है। दिल्ली पुलिस को दिए अपने बयान में नलिनी से साफ किया है कि सुनंदा ने मौत से एक दिन पहले फोन करके बताया था कि शशि उन्हें तलाक देकर मेहर तरार से चौथी शादी करना चाहते थे। नलिनी सिंह के बयान के मुताबिक मेहर और शशि के संबंध इस कद्र बढ़ गए थे कि वे दोनों 2014 में आम चुनाव के बाद शादी करने वाले थे। इसके साथ ही शशि थरूर और उनके सहायकों के बयानों भी अलग-अलग हैं।

पढ़ें-सुनंदा पुष्कर की मौत- कौन सा रहस्य है जो खुलते-खुलते रह गया?

एसडीएम के सामने दिए अपने बयान में नलिनी सिंह ने बताया कि सुनंदा ने मौत से एक दिन पहले उन्हें फोन करके सारे विवाद के बारे में बताया था। सुनंदा पुष्कर ने नलिनी से पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के उस एक मैसेज का भी जिक्र किया था, जिसमें मेहर ने शशि थरूर को मैसेज कर कहा था कि अब वे उनके बिना नहीं रह सकती। नलिनी के मुताबिक शशि थरूर के परिवार की तरफ से भी उन्हें शह मिल रही थी। सुनंदा को अपने दोस्त के जरिए भी जानकारी मिली थी कि शशि थरुर जून 2013 में पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार के साथ तीन दिन तक दुबई में रहे थे।

इतना ही नहीं सुनंदा के दोस्तों ने इसके सबूत भी उन्हें उपलब्ध कराए थे। उसके बाद से दंपत्ति में विवाद बढ़ता ही चला गया। वहीं सुनंदा के नौकर नारायण ने भी अपने बयान में कहा था कि सुनंदा और शशि थरुर के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। नारायण ने बताया कि उनके झगड़े की वजह मेहर तरार ही नहीं थी, बल्कि उसने एक अन्य महिला का भी नाम लिया। साथ ही उसने बताया कि साल 2013 में जब सुनंदा और शशि दुबई गए थे तो वह भी उनके साथ गया था।

नारायण के मुताबिक दुबई में भी शशि और सुनंदा के बीच झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना बड़ा हुआ कि शशि के पैर में चोट आ गई थी। जिसके बाद उनमें झगड़े बढ़ते ही गए थे। नौकर के बयान के मुताबिक 15 जनवरी 2014 को शशि थरूर और सुनंदा जब तिरूवंतपुरम से दिल्ली आ रहे थे तो दोनों का फ्लाइट में भी झगड़ा हुआ और सुनंदा ने शशि के सभी फोन छीनकर अपने पास रख लिये।

नौकर के मुताबिक सुनंदा पूरे रास्ते रोती रही, जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे तो शशि एक जरूरी मिटिंग की बात कहकर उन्हें एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चले गए, जबकि सुनंदा नाराज होकर दिल्ली के लीला होटल चली गई। सुनंदा की मित्र नलिन सिंह और नौकर के बयानों ने इस मामले को नया मोड़ा दे दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है कि इन बयानों में कितनी सच्चाई है। गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के लीला होटल में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+