सुनंदा मौत मामले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ कर सकती है। सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पुलिस इससे संबंधित लोगों से पूछताछ करना चाहती है।

mahr tarar

आपको बता दें कि सुनंदा पुष्कर ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों को लेकर अपने पति शशि थरूर से झगड़ा किया था । मेहर तरार ने अपने ट्वीटर अकांउट पर भी इस बारे में लिखा था। सुनंदा को शक था कि मेहर और उनके पति के बीच करीबी बढ़ रही है, जिसे लेकर उनका अपने पति के साथ विवाद हुआ था। उनका ये विवाद ट्वीटर पर भी दिखा था।

दिल्ली पुलिस इस मामले में अब मेहर तरार से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए पुलिस एक प्रश्नावली तैयार कर रही है और उसे ई-मेल के जरिए मेहर को भेजकर उनसे जवाब मांगा जाएगा । आपको बता दें कि मेहर तरार पहले ही सार्वजनिक तौर पर कह चुकी हैं कि वह इस सिलसिले में सारे सवालों के जवाब देने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस बारे में शशि थरुर के नौकर से भी पूछताछ की। थरुर के घरेलू सहायक नारायण सिंह ने बताया कि मौत से पहले सुनंदा पुष्कर और उनके पति शशि थरुर के बीच किसी महिला को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ। सूत्रों के मुताबिक नौकर ने जांच अधिकारियों को ये भी बताया कि मौत से पहले सुनंदा किसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+