Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर को सौंपे गए सभी दस्तावेज, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि अदालत के निर्देशों के अनुसार, केस से जुड़े दस्तावेज कांग्रेस नेता शशि थरूर को सौंप दिए गए हैं। कोर्ट को बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की कॉपी भी थरूर के वकील को सौंप दी गयी है। सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

Sunanda Pushkar death case: Delhi police handed over the copies of electronic evidence, to the counsel of Shashi Tharoor

दिल्ली पुलिस ने 3000 पन्नों की चार्जशीट में आरोप लगाया है कि थरूर ने सुनंदा पुष्कर के साथ काफी हिंसक व्यवहार किया था। इस मामले में आईपीसी की धारा 498 A(पति या उसके संबंधियों द्वारा किसी महिला के साथ निर्दयतापूर्ण व्यवहार) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में फिर गरमाया जाट आरक्षण का मुद्दा, कांग्रेस MLA ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने शशि थरूर को जमानत दे दी थी। जमानत मंजूर करने के साथ ही कोर्ट ने हिदायत दी थी कि थरूर सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता बरतने का आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें: सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, डीजल पेट्रोल 2.5 रुपए तक हुआ सस्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+