Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में फिर गरमाया जाट आरक्षण का मुद्दा, कांग्रेस MLA ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जाटों के आरक्षण का मुद्दा गरमाता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस विधायक विश्वेद्र सिंह ने सरकार को खुली चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वो कल (शुक्रवार) से जाट आरक्षण की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनसे बातचीत के लिए शाम तक का वक्त दिया है। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे लोग बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे जिसे संभालना मुश्किल होगा।

jat reservation: congress mla vishwendra singh demanding withdrawal of case filed during agitation

भरतपुर राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले विश्वेन्द्र सिंह ने मंगलवार को आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान वसुंधरा राजे सरकार से जाट आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग दोहराई। राज्य की बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यह आंदोलन इतना बड़ा होगा कि उसे संभालना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'पिछली बार तो मैंने जनता को मना लिया लेकिन इस बार जनता नहीं मानेगी।'

ये भी पढ़ें: इतनी बुरी थी इन तीन डॉक्टरों की हैंडराइटिंग, कोर्ट ने ठोक दिया 5-5 हजार का जुर्माना

बता दें कि पिछले साल जाट आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान के कई जिलों में आंदोलन हुआ। पुलिस ने इस मामले में कई मुकदमे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किए थे। दर्ज किये गए सारे मामले सड़क और रेल आवागमन को बाधित करने से जुड़े हैं। इस आंदोलन के दौरान रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+