भाजपा पर फूटेगा महंगाई बम तो कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष पर फूट

विपक्ष के हमलों के लिए तैयार सरकार महंगाई समेत हर मुद्दे पर बहस के लिए कमर कस चुकी है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी दलों ने सहयोग का भरोसा दिया है।
संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडु ने जान कारी दी कि बैठक में विपक्षी दलों ने मंहगाई, रेल किराए में बढ़ोत्तरी, तमिल मछुआरों की समस्या और संघषर्रत इराक में भारतीयों के फंसे होने के मुद्दों को उठाने की मांग की है। सर्वदलीय बैठक के बाद सुमित्रा महाजन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
वहीं इस मीटिंग में विपक्ष के नेता का मुद्दा तो नहीं उठा लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता को लेकर चयन कांग्रेस में ही दो अलग अलग राय सामने जरूर आ गई है। कांग्रेस में फूट पड़ गई है। एक धड़ा कह रहा है कि नियम के मुताबिक नेता विपक्ष बनाया जा सकता है, तो वहीं दूसरा धड़ा कह रहा है कि कानून के मुताबिक कांग्रेस को नेता विपक्ष बनाना मुश्किल है.।
दरअसल 543 सदस्यीय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए किसी विपक्षी दल के पास कम से कम 55 सदस्य होना जरूरी है और सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में उभरी कांग्रेस इन चुनावों में सिर्फ 44 सीट ही जीत सकी है। इस सत्र में 8 जुलाई को रेल बजट पेश किया जाएगा जबकि 10 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा। ये सत्र 168 घंटे चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications