सुमनबेन प्रवीणसिंह चौहान: कलोल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। सुमनबेन को कलोल विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। सुमनबेन भाजपा नेता और पंचमहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रभात सिंह चौहान के पुत्र प्रवीण सिंह चौहान की पत्नी हैं। प्रवीण सिंह प्रभात सिंह की पहली पत्नी रानीबेन के बेटे हैं, जिनका पांच साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद प्रभात सिंह ने रंगेश्वरी से शादी कर ली थी।

हाल ही में प्रभात सिंह की दूसरी पत्नी रंगेश्वरी और सुमनबेन के बीच टिकट लेकर झगड़ा सड़क पर आ गया था। सुमनबेन चौहान भाजपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। प्रभातसिंह चौहाण पहले कांग्रेस में थे और बाद में भाजपा में आए थे। उनके बेटे ने भी भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था और अभी कुछ ही समय पहले वह वापस पार्टी में लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications