मेरा नाम शौचालय के काम तो आया, कांग्रेसी तो किसी लायक नहीं: ऋषि कपूर
मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और कांग्रेसियों के बीच का पंगा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, उनके नाम पर सुलभ शौचालय का नाम होने पर एक्टर ने कहा कि चलिए मेरा नाम किसी काम तो आया,ये कांग्रेसी तो किसी लायक नहीं है। वैसे भी शौचालय बनवाना तो हमारे पीएम का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।
गांधी परिवार पर नामों को लेकर भड़के ऋषि कपूर कहा, 'बाप का माल समझ रखा है क्या?'
इसके बाद ऋषि ने कहा कि दरअसल ये कांग्रेसी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मैं कहना क्या चाह रहा था, मुझे नेहरू परिवार से कोई गिला नहीं है लेकिन मुझे एतराज उन लोगों पर हैं जो कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हैं और उनके नाम पर अपना उल्लू सीधा करते हैं।
दरअसल ऋषि कपूर ने हाल ही में ट्विटर पर आपत्ति जताई थी कि देश के सारे धरोहरों का नाम इंदिरा-राजीव के ही नाम पर क्यों हैं, जिसके बाद कांग्रेसी ऋषि कपूर पर भड़क गये और इलाहाबाद में तो उन्होंने हद ही कर दी और वहां के एक सुलभ शौचालय का नाम ऋषि कपूर टॉयलेट रख दिया।














Click it and Unblock the Notifications