ऋषि कपूर पर भड़की कांग्रेस कहा, बीजेपी की गुड लिस्ट में आने के लिए कुछ भी कहेंगे?
नई दिल्ली। ऋषि कपूर के विवादित ट्विटर ब्लास्ट पर कांग्रेस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने अभिनेता को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ लोग बीजेपी की गुड लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं इसलिए इस तरह से बकवास कर रहे हैं।
आखिर आप होते कौन हैं, इंदिरा और राजीव गांधी को कुछ भी कहने वाले, ये दोनों सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं थे बल्कि देश के सच्चे भक्त थे जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी, ये बात पूरा देश जानता भी है और मानता भी है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप चुप रहिए और आपके कहने से तो किसी का नाम ना तो रखा जायेगा और ना ही बदला जायेगा और जिन लोगों ने देश के लिए कुछ किया है उनके नाम पर देश की किसी प्रापर्टी का नाम रखने पर शायद किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
मालूम हो कि फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सबसे पहले गांधी परिवार के नाम पर रखी चीजों के नामों को जल्दी से बदला जाए। बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेरआडी टाटा के नाम पर रखो...बाप का माल समझ रखा है क्या?













Click it and Unblock the Notifications