सुखबीर सिंह बादल का BJP पर हमला, ये पार्टी है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग'
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' तो बीजेपी है, जो राष्ट्रीय एकता को तोड़ने का काम कर रही है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि बीजेपी ही बड़े बेशर्मी के साथ हिंदुओं को सिखों से लड़वाने का काम कर रही है। सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी पर पंजाब में सांप्रदायिक तनाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

बीजेपी ने ही हिंदुओं को मुसलमान से लड़वाया- सुखबीर सिंह बादल
मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "बीजेपी असली 'टुकडे-टुकडे गैंग' है। इस पार्टी ने ही राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाया है, पहले तो हिंदुओं को मुसलमान से लड़ाने का काम किया और अब अपने पंजाबी हिंदुओं को सिखों के खिलाफ और विशेषकर किसानों के खिलाफ भड़काने का काम कर रही है।"
'टुकड़े-टुकड़े गैंग' ने हाईजैक कर लिया है किसान आंदोलन- BJP
आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से किसान आंदोलन को लेकर लगातार यही कहा जा रहा है कि किसानों की आड़ में अब 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' ने भी वहां डेरा डाल लिया है। बीजेपी का कहना है कि किसानों के आंदोलन को विपक्षी पार्टियों ने और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' ने हाईजैक कर लिया है।
कृषि कानून के विरोध में अकाली दल ने तोड़ लिया था गठबंधन
आपको बता दें कि केंद्र में बीजेपी और अकाली दल इस किसान आंदोलन के शुरू होने से पहले एक साथ थे। जब केंद्र सरकार ये कृषि कानून लेकर आई तो अकाली दल ने बीजेपी से अपना समर्थन वापस ले लिया। वहीं अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बताते हुए केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ बीजेपी और अकाली दल का 23 साल पुराना गठबंधन टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications