फेसबुक और ट्विटर पर सुझाव लेकर बना रेल बजट 2015
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगले पांच वर्षो में भारतीय रेल में सुधार के लिए गुरुवार को चार लक्ष्य रखे। रेल मंत्री ने लोकसभा में अपना पहला रेल बजट पेश करते हुए कहा कि ये चाल लक्ष्य हैं - ग्राहक सेवा अनुभव में सुधार, सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करना, बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और भारतीय रेल को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना। उन्होंने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना है।"

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को बताया कि उनके मंत्रालय को रेल बजट 2015-16 के निर्माण के दौरान सोशल मीडिया से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं और सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने संसद में अपने पहले बजट भाषण में कहा, "हमें सोशल मीडिया के जरिए लोगों से 20,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं और उनमें से कुछ सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।"
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में बदलाव की जरूरत है और उनकी सरकार की प्राथमिकता सेवाओं की गुणवत्ता है। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने पिछले साल जुलाई में अपने फेसबुक और ट्विटर पेज शुरू किए थे। आपको बता दें कि इस रेल बजट में किसी नई रेलगाड़ी की घोषणा नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications