Election Result 2023: अगरतला से सुदीप राय की जीत? 7वीं बार बनेंगे MLA, लिया था BJP को पछाड़ने का संकल्प
अगरतला सीट पर भाजपा को कांग्रस गठबंधन से बड़ी टक्कर मिली। यहां सुदीप राय बर्मन ने जीत दर्ज की है।

Agartala Assembly Results Latest Updates: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की चुनाव परिणाम तेजी से अपडेट हो रहे हैं। त्रिपुरा भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। लेकिन अगरतला सीट पर सुदीप राय बर्मन की चुनौती के आगे बीजेपी उम्मीदवार नहीं टिक सके। सुदीप राय बर्मन को 25877 मत मिले। जबकि भाजपा के पपिया दत्ता को 17338 मत प्राप्त हुए।
त्रिपुरा चुनाव परिणाम (Tripura Election Result 2023) की बात करें तो यहां फिर से भाजपा की वापसी हो रही है। यहां भाजपा को 29 सीटों पर जीत मिली और तीन पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि सीपीआई (एम) अब तक 9 सीटों पर जीती हैं, जबकि 2 पर लीड कर रही है। टिपरा मोथा को 12, कांग्रेस 2 और आईपीएफटी को एक सीट पर जीत मिली है।
त्रिपुरा की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट अगरतला में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सुदीप राय बर्मन जीत गए हैं। वे सातवीं बार विधायक बनने जा रहे हैं।
अगरतला के रुझान
त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि कांग्रेस दहाई के आंकड़े को नहीं पार कर पा रही है। लेकिन अगरतला में कांग्रस अन्य दलों को कड़ी टक्कर दे रही है। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार सुदीप राय सबसे आगे हैं। उन्हें अब तक के रुझानों में 4468 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के पपिया दत्ता 2798 मतों के साथ दूसरे नंबर हैं।
अगरतला के अब तक के रुझान इस प्रकार हैं-
उम्मीदवार पार्टी कुल मत
सुदीप राय INC 25877
पपिया दत्ता BJP 17338
अर्नब राय RPI 216
गौतम देब IND 253
अगरतला में सीपीएम- कांग्रेस गठबंधन
कांग्रेस के कद्दावर नेता सुदीप रॉय बर्मन (Sudip Roy Barman) अगरतला सीट पर बतौर सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा से पपिया दत्ता आरपीआई (ए) के अरनब रॉय (ARNAB ROY) के अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशी मंगल मिया (MANGAL MIA), गौतम देब (GOUTAM DEB) और मालिनी देबबर्मा (MALIN DEBBARMA) चुनावी मैदान में हैं।
Recommended Video

पिछले चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
त्रिपुरा के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में 36 सीटें हासित की थीं। जबकि सीपीएम को 16 सीटें मिली थीं। 2018 में कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई थी, जबकि 2013 में प्रमुख पार्टी कांग्रेस ही थी।
एक्जिट पोल के आसपास रुझान
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को जी न्यूज एक्जिट पोल में भाजपा गठबधंन को बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। बीजेपी+ को यहां 29-36 सीटें मिलने का अनुमान लगाय गया था। जबकि कांग्रेस को 13-21, टिपरा मोथा को 11-16 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान था। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन एक्जिट पोल के अनुमानों से भी आगे निकलता दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications