एक उपवास और मेरी बेटी का साथ, इसलिए ऋषि सुनक बने PM,सास सुधा मूर्ति ने कहीं बड़ी बातें

Sudha Murty On Rishi Sunak: सुधा मूर्ति ने कहा कि उनकी बेटी ने ऋषि सुनक के जीवन को कई तरह से प्रभावित किया, खासकर उनके भोजन और दिनचर्या को।

Sudha Murty Rishi Sunak

Sudha Murty: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति ने कहा कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया। सुधा मूर्ति ने कहा कि आज ऋषि सुनक को जो सत्ता में सफलता मिली है और ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह मेरी बेटी की वजह से है। सुधा मूर्ति (Sudha Murty) ने कहा कि मैंने अपने पति को एक व्यापारी बनाया। मेरी बेटी ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया। कारण पत्नी की महिमा है।

देखें कि एक पत्नी पति को कैसे बदल सकती है। लेकिन मैं अपने पति को नहीं बदल सकी क्योंकि वह अभी भी व्यवसायी ही हैं। बता दें कि ऋषि सुनक ने 2009 में नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की। नारायण मूर्ति इंफोसिस टेक कंपनी के संस्थापक हैं।

सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) ने ऋषि सुनक की सफलता में उपवास के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने गुरुवार को इंफोसिस शुरू किया था इसलिए इस दिन उपवास करते हैं। लेकिन हमारे दामाद, जिन्होंने हमारी बेटी से शादी की, अपने पूर्वजों के समय से इंग्लैंड में 150 साल से हैं, लेकिन वे बहुत धार्मिक हैं। शादी करने के बाद, उन्होंने पूछा कि आप गुरुवार को कुछ भी क्यों शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि हम राघवेंद्र स्वामी के पास जाएंगे। वह हर गुरुवार को केवल अच्छे दिन कहकर उपवास करते हैं। हमारे दामाद की मां हर सोमवार का उपवास करती हैं लेकिन हमारा दामाद गुरुवार को उपवास करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+