Delhi Exit Polls: जानिए सुदर्शन और रिपब्लिक टीवी का पोल, किसकी बना रहे सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 70 सीटों पर मतदान खत्म हो गए। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं रिपब्लिक जन की बात एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 48 से 61 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी 9-21 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है।

रिपब्लिक चैनल ने अपने एग्जिट पोल में अनुमान जताया है कि आम आदमी पार्टी को 48-61 सीटें मिल सकती है। भाजपा 9-21 सीटें और कांग्रेस 0-1 से जीत सकती है। टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल के आंकड़ों की घोषणा की है। टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस के अनुसार, आप को 44 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी 26 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। 70 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 36 का आंकड़ा जरूरी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी।












Click it and Unblock the Notifications