Operation Kaveri: 500 भारतीय नागरिक घर वापसी के लिए पहुंचे सूडान पोर्ट, विमान-जहाज तैनात

Operation Kaveri: सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने के लिए भारत सरकार जुट गई है। इसी के तहत ऑपरेशन कावेरी मिशन की शुरुआत की गई है।

Operation Kaveri

Operation Kaveri: सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को वापस अपने वतन लाने के लिए भारत सरकार और भारतीय सेना एक्शन एकजुट हो चुकी है। इसी कड़ी में भारत ने ऑपरेशन कावेरी मिशन की शुरुआत कर दी है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि करीब 500 भारतीय नागरिक सूडान के पोर्ट पहुंच गए हैं, जबकि कई रास्ते में है. इंडियन एयर फोर्स के विमान और नेवी के जहाज तैनात हैं। सभी भारतीय नागरिकों को वापस भारत सकुशल लाया जा रहा है।

बीती रविवार देर रात फ्रांस ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपने और भारत के नागरिकों समेत करीब 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला। फ्रांस के दूतावास ने ट्विटर करके यह जानकारी दी थी। आपको बता दें कि सूडान में पिछले 11 दिनों से हालात बिगड़ने के चलते युद्ध चल रहा है। वहीं, सऊदी अरब ने अपने एक बयान में कहा कि सूडान से 66 नागरिकों को बाहर निकाला गया, जिसमें कुछ भारत के लोग शामिल हैं। उधर, खबरों के मुताबिक, दावा किया गया कि सूडान की राजधानी खार्तूम में फंसे तीन भारतीयों को निकाला गया है, जो सऊदी विमान के चालक दल का हिस्सा थे।

11 द‍िनों से जारी है सूडान में जंग,

आपको बता दें कि सूडान में पिछले 11 दिनों यानी 15 अप्रैल से अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) और सेना के बीच लड़ाई चल रही है। हिंसक झड़पों का शिकार जनता हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 9 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। वहीं, घायलों की संख्या 3,500 के पार है।

ऑपरेशन कावेरी भारतीय को लाएगा घर

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान में भारतीयों की संख्या 4 हजार के पार है। ऐसे में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की देश वापसी के लिए भारत सरकार एक्शन मोड पर आ चुकी है। जिसके चलते ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय की मानें तो वायुसेना के दो C-130J विमान और नौसैनिक जहाज INS सुमेधा तैनात कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+