निर्भय का चौथा फेल टेस्ट और डीआरडीओ की चुप्पी
बुधवार को निर्भय मिसाइल के चौथे टेस्ट ने फेल होने के साथ लगाया डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवालिया निशाना। आखिरी बार अक्टूबर 2014 में टेस्ट हुआ था सफल।
बालासोर। बुधवार को सबसोनिक मिसाइल निर्भय का एक और टेस्ट फेल हो गया। पूरी तरह से भारत में बनी सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय के चौथे टेस्ट ने फेल होने के साथ न सिर्फ डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट र्गनाइजेशन (डीआरडीओ) पर सवाल उठाया है बल्कि इस मिसाइल की असफलता ने 'मेक इन इंडिया' पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रास्ते में ही की गई नष्ट
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को निर्भय मिसाइल ने चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से टेक ऑफ तो किया लेकिन टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से रास्ते में ही इसे गिराना पड़ गया।
सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसमें कहा गया है कि टेक ऑफ के समय मिसाइल एकदम ठीक थी लेकिन अचानक इसने अपना रास्ता बदल लिया। मिसाइल जमीन पर गिर सकती थी इस वजह से इसे टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों में इसे नष्ट करना पड़ गया।
डीआरडीओ ने साधी चुप्पी
डीआरडीओ ने इस मिसाइल टेस्ट के फेल होने पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इस असफलता के बाद डीआरडीओ के एक ऑफिसर ने तो यहां तक कहा कि इस टेस्ट के बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम। छह मीटर लंबी निर्भय एक लंबी दूरी की मिसाइल है और इसे डीआरडीओ ने डेवलप किया है।
कब-कब हुए हैं टेस्ट
इस क्षमता पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने की और और इसकी रेंज 1000 किमी तक है। यह करीब 1500 किलोग्राम तक के वजन की है।
12 मार्च 2013 को मिसाइल का पहला टेस्ट हुआ और उड़ान के 20 मिनट के अंदर ही यह फेल हो गया।
इसके बाद 17 अक्टूबर 2014 को इसका दूसरा टेस्ट किया गया और यह भी फेल हो गया। उस समय यह मिसाइल कम स्तर पर उड़ान को बरकरार नहीं रख पाई थी।
फिर 16 अक्टूबर 2015 को इसका तीसरा टेस्ट हुआ। यह मिसाइल अपनी उड़ान के 128 किमी की दूरी ही तय कर पाई थी कि बंगाल की खाड़ी में गिर गई। निर्भय मिसाइल को भारत-रूस की ज्वॉइन्ट वेंचर ब्रह्मोस का सप्लीमेंट कहा जा रहा है।
अग्नि के टेस्ट सफल और निर्भय के फेल
निर्भय के इस फेल टेस्ट के साथ ही यह बात भी साबित होती है कि भारत 5,000 किमी तक मार कर सकने वाली अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट तो कर सकता है।
वहीं अभी तक वह क्षमता हासिल नहीं हो पाई है जिसके तहत निर्भय जैसी 1000 किमी तक की शॉर्ट रेंज वाली मिसाइल का टेस्ट सफल नहीं हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications