जेल में सुब्रत रॉय पर एक दिन का खर्च 70000 रुपये

नयी दिल्ली। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय तिहाड़ जेल में बंद है। जमानत की राशी जमा करने के लिए वो जेल से ही अपना बिजनेस चला रहे हैं। तीन होटलों की बिक्री के लिए उनके लिए तिहाड़ में ही स्पेशल जेल बनाया गया है। इस स्पेशल सेल में सहारा चीफ अपना बिजनेस डील करते हैं, लेकिन यहां का खर्च सुनकर आप चौंक जाएंगे।

subrata roy

सहारा श्री के तिहाड़ जेल के हर 70000 रुपए खर्च कर रहे हैं। जिस सेल में सुब्रत रॉय ठहरे हुए है वहां डेढ़-डेढ़ टन के 8 एसी लगे हुए हैं। होटलों की डील के लिए उन्हें एक बड़ा सा कॉन्फ्रेंस हॉल दिया गया है। जबकि सोने के लिए एक रूम। सुब्रत रॉय के दो साथियों के लिए भी अलग से एक रूम की व्यवस्था की गई है। आप को बता दें जमानत राशी जमा करने के लिए होटलों को बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर उन्हें जो यह सुविधा दी जा रही है, उसका खर्चा वह खुद उठा रहे हैं। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी के मुताबिक सुब्रत रॉय करीब 70 हजार रुपये रोजाना खर्च कर रहरे हैं।

जेल अधिकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल मुख्यालय परिसर में स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स को ही उनके लिए स्पेशल जेल में बदला गया है। उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए दिल्ली जेल काडर के 45 अफसर और जवानों को लगाया गया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुब्रत रॉय को 5 अगस्त को तिहाड़ की जेल नंबर-3 से तिहाड़ जेल हेडक्वॉर्टर परिसर में बने कोर्ट कॉम्प्लेक्स में

शिफ्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+