24 हजार करोड़ खाकर बैठे सुब्रत रॉय को कपिल देव ने बताया देशभक्त
कपिल देव ने कहा कि मैंने सहारा के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क किया। उसने कपिल देव के साथ वह पत्र शेयर किया जिस पर सुब्रत राय के हस्ताक्षर थे। यह पत्र सहारा के सभी कर्मचारियों को भेजा गया था। कपिल देव के मुताबिक पत्र में बताया गया है कि सहारा समूह में सुब्रत राय को ईश्वर के रूप में देखा जाता है। पत्र से कर्मचारियों के नकारात्मक रिएक्शन को निंयत्रित करने में मदद मिलेगी। कपिल देव ने यह पत्र एक समाचार पत्र के साथ शेयर किया है।
पत्र में सुब्रत राय ने लिखा है,प्यारे साथियों ,हमने हमेशा अनुशासन से प्यार और सम्मान किया है। आगे भी ऎसा करते रहेंगे। हमारा देश और हमारे देशवासी बहुत अच्छे और प्यारे हैं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ की एक अदालत ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को चार मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है और उन्हें लखनऊ के कुकरैल फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी ग़ैर ज़मानती वारंट के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया था। अब चार मार्च को उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Did You Know: इण्डिया टुडे ने उनका नाम भारत के दस सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल किया था।