नहीं मिली मोहलत, सुब्रत रॉय ने कर दिया सरेंडर

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद जब पुलिस बल कल शाम को गोमती नगर के एसएचओ अजित सिंह चौहान की अगुवाई में सहारा शहर टाऊनशिप पहुंची, उस समय रॉय अपने घर पर नहीं थे। जिसके बाद मीडिया में खबरें आयी की वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये। रॉय ने मीडिया पर उनकी छवि को खराब करने का भी आरोप लगाया है।
Did you know: सुब्रत रॉय सहारा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया था।
यह ध्यान देने योग्य है कि सेबी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निवेशकों के बीस हजार करोड़ रूपये वापस न करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर याचिका दाखिल की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने रॉय और उनकी तीन कंपनियों के निदेशकों को 26 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। जिसके बाद भी रॉय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए अत: उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया।
अग्रिम जमानत के लिए रॉय के वकील ने उनकी मां की बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट का भी सहारा लिया, जिस पर कोर्ट ने कहा कि यह सर्टिफिकेट सहारा के ही अस्पताल का है। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्हें राहत दी जाए। कोर्ट ने सहारा के वकील सुंदरम से निवेशकों का पैसा वापस करने के संबंध में पूछा तो वकील ने बताया कि कंपनियों को सम्पत्ति बेंच कर पैसा वापस करना होगा, जिसके लिए निदेशकों से बातचीत की जा रही है।
Did you know: सुब्रत रॉय सहारा ने गोरखपुर के गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। अपने पहले बिजनेस की शुरूआत भी उन्होने गोरखपुर से ही की थी।


Click it and Unblock the Notifications
