सुब्रमण्यम स्वामी जानते हैं तो पुलिस को बताएं कौन है सुनंदा का कातिल: थरुर
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। इस मामले को लेकर शशि थरुर और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बीच बहस छिड़ गई है। दरअसल भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने थरुर पर ये कहकर आरोप लगाया कि उन्होंने सुनंदा की हत्या नहीं की, लेकिन उन्हें पता है कि सुनंदा का हत्यारा कौन हैं?

स्वामी के इसी बयान को लेकर अब थरुर ने पलटवार किया है। थरुर ने स्वामी को जवाब देते हुए कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी को पुलिस को बताना चाहिए कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या किसने की। एक सवाल के जवाब में थरुर ने कहा कि स्वामी कहते आए हैं कि उनके पास सुनंदा की हत्या के सबूत हैं। इसलिए उन्हें सुनंदा के कातिल का नाम पुलिस को बताना चाहिए।
थरुर के इस बयान के बाद स्वामी ने स्वामी ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे कातिल का नाम पता है।' स्वामी ने यह भी कहा थरूर को हिरासत में लेकर पूछताछ होनी चाहिए। गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी ये कहते आ रहे हैं कि सुनंदा की मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई।उन्होंने कहा कि थरूर सुनंदा की हत्या में शामिल नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी सुनंदा की हत्या किसने की।












Click it and Unblock the Notifications