वोटिंग के बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कहा- झाड़ू को मिल रहे हैं बंपर वोट

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए हो रही वोटिंग के बीच बीजेपी की मुश्किलें खड़ी करने वाला बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पक्ष में बंपर वोटिंग का दावा किया है। स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि झाड़ू को मेरे वोट के बिना भी पर्याप्त वोट मिल रहे हैं। वहीं उन्होंने सरकार की ओर से आए बजट पर भी सवाल उठाए हैं।

आप को मिल रहा बंपर वोट, मेरी जरूरत नहीं: स्वामी

आप को मिल रहा बंपर वोट, मेरी जरूरत नहीं: स्वामी

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपना वोट डालने से पहले ट्वीट कर कहा कि, मैं आज अपने निजामुद्दीन स्थित घर पर वाले मतदान केंद्र पर वोट डालूंगा। स्वामी के ट्वीट पर एक यूजर अमनप्रीत सिंह उप्पल ने बीजेपी सांसद से आप के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इसका जवाब देते हुए स्वामी फिर ट्वीट किया जिसनें उन्होंने लिखा कि, झाड़ू को मेरे वोट के बिना पर्याप्त वोट मिल रहा है। बजट गुगली के बाद मुझे विशेष रूप से अपने भाजपा कार्यकर्ता के साथ खड़ा होना होगा।

ट्वीट के जरिए साधा वित्त मंत्री पर निशाना

उनकी यह टिप्पणी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाने के तौर पर भी देखी जा रही है। वह बजट से लगातार नाखुश दिख रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ दिन पहले ही एक बयान देकर हर किसी को हैरान किया था। उन्होंने कहा था कि मैं तो कहता हूं कि हमारे नोट पर भी लक्ष्मी का चित्र होना चाहिए। गणपति विघ्नहर्ता हैं, लेकिन देश की करेंसी को सुधारने के लिए लक्ष्मी का चित्र लगाया जा सकता है और किसी को इसमें बुरा नहीं लगना चाहिए।

आप को वापसी की उम्मीद

आप को वापसी की उम्मीद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। इसी तरह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाकर भाजपा बहुमत हासिल करने की उम्मीद कर रही है। साल 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को टक्कर देना बीजेपी के लिए बड़ा लक्ष्य है। यहां बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+