'अरविंद केजरीवाल पैदाइशी नक्सली है, वह 420 है'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल नक्सली है, ऐसे में आखिर क्यों ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू और पिनारई विजयन को उनका समर्थन करना चाहिए। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल के पास कुछ भी नहीं हैं, भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जो मैंने शुरू किया था उसके बाद उन्होंने इसमे हिस्सा लिया लेकिन अब उनके पास कुछ नहीं है।

swamy

स्वामी ने कहा कि मैंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा किया था। इस आंदोलन के बाद वह ऐसे आदमी अन्ना हजार के कंधे पर बैठकर राजनीति में आए जिन्हे असल दुनिया की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अन्ना के कंधे पर बैठक वो राजनीति में आए। केजरीवाल को नक्सली बताते हुए स्वामी ने कहा कि वह पैदाइशी नक्सली हैं, वह हमेशा से छिपा हुआ नक्सली था, वह 420 है, ऐसे में आखिर क्यों ये मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+