भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले- पाकिस्तान के चार टुड़के होने चाहिए
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान के चार टुकड़े करने की बात कही है। यह बात उन्होंने शनिवार को जोधपुर में कही है। वहां पर स्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका मानना है कि जिहादी ताकतों को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान के चार टुकड़े होना जरूरी है। स्वामी के अनुसार अगर पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते हैं तो ही चीन से भारत के संबंध सुधरेंगे।

ये चार टुकड़े होने चाहिए
सुब्रमण्यम स्वामी बोले कि यही समय है, जब पाकिस्तान को बलूचिस्तान, बक्तूनिस्तान, सिंध और पश्चिमी पंजाब में बांटकर चार हिस्से कर देने चाहिए। इसके बाद इन हिस्सों में अमन कायम करने का प्रसाय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ जैसे प्रधानमंत्री को न तो पाकिस्तान में नागरिक पसंद करते थे और ना ही वहां की सेना, इसीलिए उन्हें हटा दिया गया। वह बोले कि पाकिस्तान में लोगों को जेहादी प्रधानमंत्री चाहिए और अब वह ऐसे ही किसी को प्रधानमंत्री चुनेंगे।
नीतीश की घर वापसी पर बोले
बिहार में महागठबंधन का साथ छोड़कर नीतीश कुमार का भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने पर वह बोले कि अब नीतीश कुार घर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम तो उनके पास गए नहीं थे, अगर कोई घर वापस आता है तो हम उसका विरोध नहीं करेंगे। स्वामी यह भी बोले कि अब नीतीश कुमार वापस जाने से पहले 10 बार सोचेंगे। उसके बाद वह बोले कि हम तो मुस्लिम समुदाय से भी यही कहते हैं कि वह घर वापसी कर लें, क्योंकि हिंदू उनके पूर्वज थे।












Click it and Unblock the Notifications