Subramanian Swamy: सुब्रमण्यम स्वामी ने जताया अपनी हत्या का शक, पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाया आरोप
Subramanian Swamy, भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी हत्या को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट में दावा किया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हरेन पंड्या के जैसा उनका भी हाल करा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि मोदी और शाह मुझ पर हरेन पांडेय जैसी योजना नहीं बना रहे हों।
Recommended Video

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि मोदी और शाह मेरे खिलाफ हरेन पांडेय जैसी योजना नहीं बना रहे हों। लेकिन अगर ऐसा है तो मुझे अपने दोस्तों को सचेत करना पड़ सकता है। याद रहे जो मेरे साथ जैसा करता है मैं उसे उसी तरह जवाब देता हूं। इन दोनों ने आरएसएस के सर्वोच्च अधिकारियों को भी झांसा दिया है। यह पहली बार बार जब स्वामी ने मोदी और शाह पर इस तरह के गंभीर आरोप लगए हैं। हालांकि वह लगातार मोदी सरकार के फैसलों की आलोचन करते रहते हैं।

इसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्विटर यूजर का ट्वीट भी रीट्वीट किया है। जिसमें उस शख्स ने सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि, सर कृपया सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। हरेन पांड्या के साथ क्या हुआ यह तो हम सभी जानते हैं। मोदी-शाह आपको मारने की योजना बना रहे हैं। आशा है कि अदालत आपके बचाव में आएगी।
हरेन पंड्या गुजरात के पूर्व गृह मंत्री थे। 26 मार्च 2003 को पंड्या को दो अज्ञात हमलावरों ने मार डाला था। उन पर अहमदाबाद के लॉ गार्डन में सुबह की सैर के दौरान गोलियां चलाई गई थीं। उनका शव दो घंटे तक उनकी कार में पड़ा रहा था। इस हत्या को लेकर हरेन पंड्या के पिता ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे। नरेंद्र मोदी और हरेन पंड्या के बीच मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तनातनी देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications