सुब्रमण्यम स्वामी बोले- जेएनयू की जड़ों में कैंसर, यूनिवर्सिटी को बंद कर साफ किया जाए
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में को बंद किया जाए और इसे साफ किया जाए। जेएनयू छात्रों के फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर स्वामी ने ये बात कही है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए स्वामी ने कहा, जब देखो ये छात्र प्रदर्शन करते रहते हैं, ये पढ़ने नहीं आते हैं। कैंसर इस युनिवर्सिटी की जड़ों में फैल गया है।

स्वामी ने कहा, छात्रों को यहां आसानी से पीएचडी कर लेते हैं, किसी और की लिखी हुई थिसीस से इनको डिग्री मिल जाती है। मैं पहले भी ये कह चुका हूं कि जेएनयू में कैंसर जड़ों तक पहुंच गया है, युनिवर्सिटी बंद हो और ये कैंसर साफ हो। फिर फीस वगैरह भी दूसरी युनिवर्सिटी की तरह की जाए।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र बीते कई दिनों से छात्रावास शुल्क वृद्धि और अन्य मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को और फिर आज (मंगलवार) छात्र अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय से संसद तक मार्च भी कर रहे हैं।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बीते बुधवार को जेएनयू कार्यकारी परिषद ने हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के फैसले को आंशिक तौर पर वापस लेने का फैसला किया लेकिन छात्रों की मांग है कि बढ़ी फीस का फैसला पूरी तरह से खत्म किया जाए।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रशासन से बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी भी बनाई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से ये कमेटी बनाई गई है जो छात्रों से बात कर शान्तिपूर्वक मामले का हल निकालने की कोशिश करेगी। एजुकेशन सेक्रेटरी आर. सुब्रमण्यम ने सोमवार को ये जानकारी दी। हालांकि अभी कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications