बीजेपी सांसद ने बताया, माल्या को कब लाया जा सकता है भारत
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अब भारत लाया जा सकेगा। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि, सरकार की इन कोशिशों के लिए पीएम मोदी को बधाई देना चाहिए। इसके साथ ही स्वामी ने बताया कि, जनवरी के अंत में एजेंसियां विजय माल्या को भारत ला सकती है। वहीं विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी मिलने पर CBI ने कहा, 'हम जल्द ही उसे लाने और केस को खत्म करने की उम्मीद करते हैं।

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि, PM को इसके लिए बधाई देनी चाहिए कि पहले की तरह आज के समय में हमारी कोई भी जांच एजेंसी को अपना काम पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। जनवरी के अंत तक, आप भारत में माल्या की वापसी की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि, लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है। ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है।
उधर भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी मिलने पर CBI ने कहा, 'हम जल्द ही उसे लाने और केस को खत्म करने की उम्मीद करते हैं। सीबीआई की अपनी अंतर्निहित शक्तियां हैं। हमने इस मामले पर बहुत मेहनत की। हम कानून और तथ्यों पर मजबूत थे और प्रत्यर्पण प्रक्रिया का पालन करते समय हमें इस बात का विश्वास था। फैसला आने के बाद मामले को ब्रिटेन के गृह विभाग के पास भेज दिया गया है और अब देश के गृह मंत्री को इस पर फैसला लेना है। गौर करने वाली बात यह है कि माल्या 14 दिन के भीतर इस फैसले को ब्रिटिश उच्च न्यायालय में चुनौती भी दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications