PoK में एयर स्ट्राइक पर सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, 'हमने कोई कानून नहीं तोड़ा, ये सेल्फ डिफेंस है'
नई दिल्ली। नई दिल्ली। पुलवामा हमले के 12 दिन बार भारत की तरफ से PoK स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए और कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हमले के बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यहां तक कि अगर यह उनका इलाका था, तो भी हमारे पास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत आत्मरक्षा का अधिकार है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वे हम पर हमला करते रहे हैं, वे कहते हैं कि हम भारत के एक हजार टुकड़े करेंगे, इसलिए हमारी सरकार ने उन्हें 1000 किलोग्राम का बम देकर सही काम किया। वास्तव में ये ज्यादातर हमारा अपना इलाका था जिसे PoK- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहा जाता है। तो आप हमेशा अपने क्षेत्र में बम गिरा सकते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं।
एयर स्ट्राइक के बाद विदेश सचिव गोपालकृष्ण गोखले ने पूरे ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी दी और कई तरह की अटकलों को साफ कर दिया। गोखले के बयान से साफ है भारत ने आज पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। इसमें खासकर पाकिस्तान के केपीके के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
भारत ने साफ किया है कि इस जवाबी कार्रवाई में किसी आम पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया, जंगली इलाके में स्थित ठिकानों को बहुच ऊंचाई से निशाना बनाया गया। जिसमें अकेले आतंकवादी कैंप तबाह किए गए हैं। गोखले ने बताया कि ऐसी खबर थी कि जैश पुलवामा की तरह के और अधिक हमले करने की साजिश रच रहा है, इस तरह के खतरे को देखते हुए ये कार्रवाई बड़ी जरूरी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications