क्या Subramanian Swamy Mamata को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं? मजबूत विपक्ष पर दिया बयान
कद्दावर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तल्ख तेवर में कहा है कि देश में मजबूत विपक्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा, ममता बर्जी देश की प्रधानमंत्री बननी चाहिए।

Subramanian Swamy Mamata Banerjee के मुरीद होते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, देश को वास्तविक और मजबूत विपक्षी दल की जरूरत है। भाजपा के कद्दावर नेता स्वामी ने चौंकाते हुए बयान दिया कि ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
ममता बनर्जी प्रधानमंत्री!
स्वामी ने कहा कि देश में आज एक ऐसे विपक्षी दल की दरकार है जो सत्तारूढ़ दल से किसी भी कीमत पर डरता न हो। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पूर्व भाजपा सांसद ने कहा, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बन सकती हैं।
9 महीने पहले पीएम मोदी की हार पर बयान
बता दें कि अपनी बेबाकी के लिए लोकप्रिय रहे स्वामी ने कुछ महीने पहले पीएम मोदी की हार को लेकर भी बयान दिया था। स्वामी ने अगस्त 2022 में रामसेतु मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सरकार के जवाब के संबंध में टिप्पणी की थी।
प्रधानमंत्री मोदी की हार SC में जवाब पर टिकी!
उन्होंने कहा था कि अगर मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपने हलफनामे में 'ना' कहेगी तो 2024 के चुनाव में पीएम मोदी को करारी मात का सामना करना पड़ सकता है। स्वामी इससे पहले भी आर्थिक मामलों में सरकार की आलोचना करते रहे हैं।
PM मोदी बताएं, 2024 में प्रधानमंत्री कौन?
दिलचस्प है कि जून 2021 में स्वामी ने पीएम मोदी से पूछा था कि 2024 में पीएम कैंडिडेट कौन होगा, ये उन्हें बताना चाहिए। स्वामी ने ये सवाल 'भाजपा में 75 साल के बाद किसी को टिकट नहीं' के फॉर्मूले पर किया था।
बंगाल में भाजपा नहीं, ममता का मैजिक चला!
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से सीधे मुकाबले में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। खुद ममता को चुनाव में मात मिली थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भाजपा को पटखनी देने वाले मजबूत नेता माना गया।
पीएम मोदी और शाह के साथ सीधा टकराव
मुख्यमंत्री पद की शपथ के छह महीनों के भीतर उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं ममता बनर्जी ने कई मौकों पर भाजपा की कड़ी आलोचना की है। बीएसएफ के क्षेत्राधिकार मुद्दे पर ममता और गृह मंत्री अमित शाह का कथित टकराव भी सुर्खियों में रहा है।












Click it and Unblock the Notifications