भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेसी प्रधामंत्री नरसिम्हा राव के लिए मांगा भारत रत्न

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की मांग की है। स्वामी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को देश में आर्थिक सुधार लाने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Subramanian Swamy demanded countrys highest civilian award Bharat Ratna for P V Narasimha Rao

नरसिम्हा राव की 10 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को देश में आर्थिक सुधारों को लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। उनके प्रयासों ने भारत को एक आर्थिक शक्ति में बदल दिया। एक पूर्व वाणिज्य मंत्री स्वामी ने कहा कि, राव का आर्थिक सुधारों और सोवियत आर्थिक योजना को ध्वस्त करने में अनोखा योगदान था। उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

राव सरकार में सुब्रमण्यम स्वामी श्रम मानकों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग के अध्यक्ष थे। जो एक कैबिनेट-रैंक का पद था। राव नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने (1991 से 1996) में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 23 दिसंबर, 2004 को 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+