सुब्रमण्यम स्वामी का भाजपा को अल्टीमेटम, कल तक अमित मालवीय को हटाएं

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी पार्टी से कहा है कि वो आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटाएं। स्वामी ने बुधवार सुबह ट्वीट करते हुए भाजपा को एक दिन का अल्टीमेटम अमित मालवीय को उनके पद से हटाने के लिए दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उन्होंने ये अल्टीमेट दिया है।

पार्टी ने ना सुनी तो अपना बचाव खुद करूंगा

पार्टी ने ना सुनी तो अपना बचाव खुद करूंगा

सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा है कि अमित मालवीय को कल यानी 10 सितम्बर तक पद से हटा दें। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अगर कल तक अमित मालवीय को भाजपा के आईटी सेल से नहीं हटाया जाता है, जैसा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को मेरा पांच गांवों का प्रस्ताव है, तो इसका मतलब है कि पार्टी आलाकमान की मुझे बचाने की कोई ख़्वाहिश नहीं है। चूंकि पार्टी में ऐसा कोई फोरम भी नहीं है, जहां पर मैं काडर ओपिनियन ले सकूं, ऐसे में मुझे अपना बचाव खुद करना होगा।

भाजपा आईटी सेल मेरे खिलाफ दुष्परचार कर रही: स्वामी

भाजपा आईटी सेल मेरे खिलाफ दुष्परचार कर रही: स्वामी

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अमित मालवीय पर फेक ट्वीट्स के जरिए उनके खिलाफ कैंपेन चलाने का आरोप लगाया है। इससे पहले सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी आईटी सेल धूर्तता कर रहा है। इसके लोग फर्जी आईडी बनाकर मुझ पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। अगर मेरे फॉलोअर भी बदले में किसी पर व्यक्तिगत हमला करें, तो मैं इसका जिम्मेदार नहीं होऊंगा। जैसे बीजेपी को आईटी सेल की धूर्तता के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। इसके बाद उन्होने लिखा कि भाजपा आईटी सेल का हेड अमित मालवीय गंदगी और दंगे फैला रहा है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम की पार्टी के हैं, ना कि रावण और की पार्टी के।

 अमित मालवीय के खिलाफ खोला मोर्चा

अमित मालवीय के खिलाफ खोला मोर्चा

स्वामी ने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। हालांकि अभी तक अमित मालवीय कि, इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि स्वामी जेईई-नीट एग्जाम को टालने की लगातार मांग कर रहे थे। 31 अगस्त को तो उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि था अगर ये एग्जाम कराए गए तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जबरदस्त लहर चल जाएगी जिसके बाद ट्विट पर उनके खिलाफ एक कैंपने शुरू कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+