झाडू लेकर 19 करोड़ इकट्ठा करने वाले केजरीवाल की जांच हो: सुब्रहमण्यम स्वामी
नई
दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा कि इतने कम वक्त में कोई झाड़ू लेकर कैसे 19 करोड़ रूपये इकट्ठा कर सकता है। इस बात की जांच की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को पांच करोड़ रूपये का विदेशी फंड मिला, फंड कहां से मिला उन देशों के नाम तो बताए हैं लेकिन किसनें दिया यह संदिग्ध है। ऐसे में उनकी जांच की जानी चाहिए और उनसे सवाल पूछे जानें चाहिए। id="toptextpromo">स्वामी
ने बताया कि केजरीवाल को एक अमेरिकी नागरिक ने आवाज डॉट ओआरजी के द्वारा एक मुश्त धन दिया, जो कि संदिग्ध है। ऐसे में गृहमंत्रालय अगर इसकी जांच करना चाहता है तो करनी चाहिए। गौर हो कि कल ही गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि केजरीवाल को कहां से फंड मिल रहा है, हम इसकी जांच करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जिसका
जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस के फंड की भी जांच होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जांच का परिणाम 48 घंटे में आ जाए तो असलियत पता लग जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications