जम्मू-कश्मीर:शोपियां में आतंकियों ने सब-इंस्पेक्टर को मारी गोली

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आंतकवादियों ने नापाक घटना को अंजाम दिया है। कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी।

 Sub-Inspector of Jammu and Kashmir Police shot at by a terrorist in Shopian
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को गोली मारी। सब इंस्पेक्टर उस वक्त अपने घर के पास स्थित एक मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर गौहर अहमद बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

हमले के बाद उन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फौरन श्रीनगर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके के घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की त लाश के लिए सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+