मध्य प्रदेश: फरार बदमाश को पकड़ने गए सब-इंस्पेक्टर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर ने दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ फरार चल रहे एक बदमाश को पकड़ने पहुंचे थे, जहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने घटना के बाद आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

Sub inspector beaten to death by mob during raid in Chhindwara Madhya Pradesh

अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने बताया है कि उमरेठ थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देव चंद नागले ने फरार चल रहे वारंटी जौहर सिंह को पकड़ने के लिए मंगलवार रात को जमुनिया जेठू गांव गए थे। जब वो दबिश देने गए तो बदमाश के परिजनों ने दूसरे करीब 12-14 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। हमले में एएसआई नागले को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

नागले के साथ दो अन्य पुलिसकर्मी भी थे, तीनों लोग बिना हथियार लिए ही दबिश के लिए गए थे। हमला होने के बाद दो अन्य पुलिसकर्मी तो भाग आए लेकिन नागले को भीड़ ने घेर लिया और उनको पीट-पीट कर मर डाला। एएसपी नीरज सोनी ने बताया है कि इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। साथ ही पुलिस कार्रवाई जारी है। बता दें कि हाल के समय में भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के मामले लगातार सामने आए हैं। इसको लेकर संसद में भी सवाल हो रहे हैं तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको लेकर सख्त रुख दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+