इस बार किस अंदाज में दिखेंगी मिशेल ओबामा, क्‍या पहनेंगी साड़ी भी?

नई दिल्ली। अगले रविवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपनी दूसरी भारत यात्रा पर आ रहे हैं और हर तरफ बस उनके बारे में ही बातें हो रही हैं। ओबामा भारत दौरे पर क्‍या करेंगे, वह किन मुद्दों पर भारत के साथ चर्चा करेंगे और किस तरह से आतंकवाद और दूसरे मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

लेकिन हर कोई इस बात को भी नजरअंदाज कर रहा है कि उनके साथ उनकी पत्‍नी फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा भी होंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी मिशेल के भारत आने से पहले कई तरह के सवाल आ रहे हैं। इन तमाम सवालों में से ही एक है कि क्‍या मिशेल अबकी बार साड़ी पहनेंगी।

पिछली बार तैयार थी साड़ी

पिछली बार तैयार थी साड़ी

मिशेल जब पिछली बार भारत आई थीं तो उनके ड्रेसिंग सेंस पर भारत में भी मीडिया ने काफी कुछ लिखा था। पिछले बार भारत आने पर मिशेल ने सिर्फ वेस्‍टर्न ड्र्रेसेस को ही प्राथमिकता दी थी। हालांकि उनके लिए साड़ी भी यहीं पर तैयार की गई थी।

भारतीय है मिशेल का डिजाइनर

भारतीय है मिशेल का डिजाइनर

आपको बता दें क‍ि मिशेल अमेरिका की उन 5 फर्स्‍ट लेडीज की लीग का हिस्‍सा बन गई हैं जो काफी स्‍टाइलिश रही हैं। भारतीय डिजाइनर नईम खान मिशेल के आउटफिट्स डिजाइन करते हैं।

पिछले दौरे की झल

पिछले दौरे की झल

पिछले दौरे पर मिशेल ने यूरोपियन स्‍टाइल में भारत में कदम रखा था। वह पूरे दौर पर स्‍कर्ट और गाउन में ही नजर आई थीं।

 भारत से खासी प्रभावित

भारत से खासी प्रभावित

मिशेल ने जब पिछली बार भारत आई थीं तो उन्‍होंने इंटरव्‍यू में कहा था कि वह पहली बार भारत आई हैं और निश्चित तौर पर इस देश ने उन्‍हें अंदर तक छू लिया है। मिशेल के मुताबिक भारत की संस्‍कृति दुनिया को एक नया संदेश देने को काफी है।

क्‍या इस बार आएंगी भारत

क्‍या इस बार आएंगी भारत

मिशेल के साथ ही उनकी बेटियों मालिया और साशा के आने के बारे में भी बातें हो रही हैं। मालिया और साशा दोनों ही पिछली बार नहीं आई थीं।

व्‍हाइट हाउस में शुरू किया योगा का चलन

व्‍हाइट हाउस में शुरू किया योगा का चलन

पीएम नरेंद्र मोदी और मिशेल ओबामा दोनों ही योग के बड़े समर्थक हैं। मिशेल की वजह से ही योग पहली बार व्‍हाइट हाउस तक पहुंचा। लेकिन जब मोदी सितंबर में व्‍हाइट हाउस पहुंचे तो मोदी और मिशेल की मुलाकात नहीं हो पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+