भारत में कोरोना वायरस से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मौत का खतरा ज्यादा: अध्ययन
नई दिल्ली। एक अध्ययन में सामने आया है कि भारत में कोरोना वायरस के चलते महिलाओं की जान जाने का खतरा पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। ग्लोबल हेल्थ साइंस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में भारत में कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौतों पर विश्लेषण किया गया है। इसमें पाया गया है कि भारत में पुरुषों की कोरोना संक्रमण से मृत्युदर 2.9 प्रतिशत जबकि महिलाओं के बीच 3.3 फीसदी है।

Recommended Video
आर्थिक विकास संस्थान के वैज्ञानिकों ने भारत में आयु और लिंग पर आधारित कोविड-19 मृत्यु दर का शुरुआती अनुमान लगाया है। इस स्टडी को ग्लोबल हेल्थ साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन कहता है कि 20 मई 2020 तक भारत में कोविड-19 से जितने लोग संक्रमित पाए गए उनमें 66 प्रतिशत पुरुष और 34 फीसदी महिलाएं थीं। आयुवर्ग के आधार पर पांच साल से कम और बुजुर्ग आयु वर्ग में महिलाओं और पुरुणों में संक्रमण करीब-करीब बराबर पाया गया।
कुछ समय पहले दुनियाभर में केसों के आधार पर कुछ अध्ययनों में ये दावा किया गया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनकी मौत होने का पुरुषों में ज्यादा खतरा है। शोध में बताया गया था कि मर्दों की जीवनशैली में लापरवाही होने और स्मोकिंग जैसी आदतें ज्यादा होने के चलते ऐसा हो रहा है।
बता दें कि देश और दुनिया में में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। जिस पर कई तरह की स्टडी और रिसर्च भी सामने आ रही हैं। भारत में कोरोना के मामलों की बात करें तो देशभर में पिछले 24 घंटे में 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,08,993 हो गई है, जिनमें से 1,45,779 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 1,54,330 लोग ठीक हो चुके हैं और 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया में कोरोना के मामलेल 17 लाख से ज्यादा हैं और 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications