डेंगू साल दर साल क्यों होता जा रहा है जानलेवा? सामने आई चौंकाने वाली स्टडी
देश भर में इन दिनों डेंगू के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहीं नहीं डेंगू पिछले सालों की तुलना में लगातार जानलेवा भी होता जा रहा है। हाल में आए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोविड एंटीबॉडीज DENV (डेंगू वायरस) के साथ क्रॉस-रिएक्शन कर सकती हैं। जिससे कारण डेंगू का संक्रमण जानलेवा हो सकता है।
एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में डेंगू के मामलों की संख्या में वृद्धि के लिए भारी बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है, लेकिन हो सकता है कि कोविड-19 एंटीबॉडी वेक्टर-जनित बीमारी की गंभीरता को बढ़ा रहे हों।

भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) में वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि एंटीबॉडी चाहे प्राकृतिक मानव संक्रमण या जानबूझकर टीकाकरण के माध्यम से प्राप्त की गई हों। वह कोशिकाओं में डेंगू संक्रमण को बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।
इस स्टडी में कहा गया है कि, एंटी-SARS-CoV-2 एंटीबॉडी DENV-2 (डेंगू वायरस 2) के साथ क्रॉस-रिएक्शन कर सकते हैं। जिसके चलते जो नए एंटीबॉडी बनेंगें। पिछले संक्रमण से प्राप्त एंटीबॉडी की यह क्षमता किसी वायरस को अपने आप की तुलना में अधिक संख्या में कोशिकाओं को संक्रमित करने में मदद करती है।
इसके अलावा स्टडी में कहा गया है कि इन निष्कर्षों का उन क्षेत्रों में प्रभाव पड़ता है जहां डेंगू स्थानिक है। आईसीएमआर के एक वैज्ञानिक ने कहा कि नवीनतम सबूत यह समझाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं कि डेंगू के मामले, जिनमें से अधिकांश गंभीर हैं, अब पूरे साल क्यों देखे जा रहे हैं। "इस वैज्ञानिक सुझाव की बारीकी से जांच और निगरानी की जानी चाहिए।
इस बीच, ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications