भारत में कोरोना से 27 लाख से 33 लाख मौतें हुईं: नई रिसर्च में दावा

भारत में कोरोना से 27 लाख से 33 लाख मौतें हुई हैं, नई रिसर्च में दावा

नई दिल्ली, 27 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस से हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना की दो लहरे आने के बाद कम 2.7 से 3.3 मिलियन मौतें हुई हैं। यानी रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या कम से कम 27 लाख से 33 लाख है। ये रिसर्च टोरंटो विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ रिसर्च के डॉ प्रभात झा और डॉ पॉल नोवोसाद ने की है। भारत सरकार के आंकड़ों की मानें तो देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 21 हजार मौतें हुई हैं।

Recommended Video

      Covid-19 India Update: भारत में Corona से कुल कितनी मौतें? नई Report में हुआ खुलासा । वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      टोरंटो विश्वविद्यालय का ये रिसर्च जून 2020 से 2021 के बीच भारत के आठ राज्यों और सात शहरों में दर्ज सबसे अधिक डेथ रेट पर आधारित है। रिसर्च में कहा गया है कि 2020 में भारत में कोरोना की पहली लहर दौरान दर्ज की गई औसतन मृत्यु दर 22% थी। आंध्र प्रदेश में डेथ रेट 63 फीसदी और केरल में 6 फीसदी था। इस साल अप्रैल और जून के बीच महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह बढ़कर 46% हो गया था। वहीं मध्य प्रदेश में 198% तक पहुंच गया था।

      पहले के वर्षों की तुलना में 2020 और 2021 में किसी भी कारण से होने वाली मौतों की संख्या के बीच का अंतर अधिक मृत्यु दर है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इनमें से अधिकतर अतिरिक्त मौतें कोरोना की वजह से हुई हैं।

      रिसर्च में दावा किया गया है कि 35 साल से अधिक उम्र के लोगों की मौत का कारण पिछले दो साल में कोरोना ही रहा है। इस पीयर-रिव्यू अध्ययन को हाल ही में MedRxiv पर अपलोड किया गया था। ये रिसर्च नागरिक पंजीकरण प्रणाली के मृत्यु दर के आंकड़ों पर आधारित है। इस डेटा को स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली और टेलीफोनिक सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किया गया है, जो जो सभी जन्म और मृत्यु को रिकॉर्ड रखता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+