गुजरात: बच्चों भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, कई घायल

अहमदाबाद। गुजरात के दक्षिणी जिले डांग के सुबीर थाना क्षेत्र में महालपुर गांव के पास शनिवार शाम बच्चों से भरी एक बस गहरी बस में जा गिरी। उस हादसे में 5 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं तीन दर्जन से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों से स्थानीय जिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

students killed after a bus carrying 50 students fell into a deep gorge in Dang district gujarat
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस अमेरली की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बच्चे पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। पहाड़ी इलाके में बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। डांग जिले की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, 20 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे है। दुर्गम इलाके की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही तापी व डांग जिला प्रशासन के साथ दमकल जवानों का काफिला पहुंच गया है। अंधेरा हो जाने के कारण प्रशासन को बचाव कार्रवाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+