छात्र ने आंसर शीट पर लिखीं अपनी यौन इच्छाएं, महिला टीचर ने पढ़ा तो उड़ गए होश
student,exam,board exam,result,gujarat,गुजरात,परीक्षा
गुजरात। किसी विषय के ना आने पर छात्र के कॉपी को खाली छोड़ देने, फिर उत्तर लिखने या फिर कोई कहानी लिख देने की बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन गुजरात में तो एक छात्र ने पोर्न फिल्म की कहानी बताते हुए ये तक लिख दिया कि वो किसके साथ उसी तरह से संबंध बनाना चाहता है।


आंसर शीट पर यौन कल्पनाएं
गुजरात के आनंद के एक छात्र ने कैमिस्ट्री के पेपर का उत्तर लिखते हुए आंसर शीट पर अपनी यौन कल्पनाएं लिख दीं। छात्र ने पोर्न फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा कि वो अपनी भाभी और कुक के साथ सेक्स की इच्छा रखता है। उसने ये भी लिख दिया वो एक पोर्न फिल्म की तरह से ये करना चाहता है।

महिला टीचर के उड़े होश
इस छात्र की कॉपी महिला टीचर के पास पहुंची। जब महिला ने उसकी ये कहानी पढ़ी तो हैरान रह गई। एकबारगी तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन जिस तरह से छात्र ने ये कहानी लिखी थी, उसे पढ़ उन्होंने सीनियर अध्यापकों को मामले से अवगत कराया। जिसने भी ये कॉपी पढ़ी हैरान रह गया।

छात्र पर कार्रवाई
सेंटर के कोर्डिनेटर ने छात्र की कॉपी देखने के बाद कार्रवाई का फैसला किया। समन जारी कर छात्र से इसपर सफाई देने को कहा गया। छात्र की तरफ से उत्तर ना देने पर बोर्ड की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस साल रिजल्ट रद्द, अगले साल भी नहीं दे सकेगा परीक्षा
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन एजी शाह ने कहा है कि बोर्ड ने इस छात्र का रिजल्ट कैंसिल करने का फैसला लिया है और अगले एक साल तक ये बोर्ड एग्जाम में बैठ भी नहीं सकेगा। शाह ने कहा कि कॉपी में अपशब्द लिखना अपराध के दायरे में आता है और हमने कार्रवाई की है। शाह ने कहा कि इंटरनेट पर पोर्न देख लड़के का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहा और उसे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications