मोदी मैजिक: RSS के स्कूल में मुस्लिम बच्चे गाते हैं 'लूट ले गया दिल जिगर, मोदी जादूगर'
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक स्कूल हैं जहां 75 प्रतिशत बच्चे मुसलमान हैं। खास बात ये है कि इस स्कूल में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार लिखे हुए हैं और महाराणा प्रताप, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें लगी हुई हैं। चौक गये ना मगर यह सच है। इस स्कूल का नाम बांद्रा हिंदू स्कूल है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता इसे चलाते हैं।

स्कूल में तीन चौथाई स्टाफ आरएसएस कार्यकर्ता ही हैं। इस स्कूल में जो बच्चे पढ़ने आते हैं वो बेहरामपाड़ा और बांद्रा के गरीब नगर झुग्गियों से आते हैं। बच्चों के माता-पिता अनपढ़ हैं और मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। गांधी जयंती के मौके पर स्कूल में क्रेयॉन ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और इसमें मोदी का चित्र बनाने को कहा गया। स्कूल के सभी बच्चें के लिए इसमें शामिल होना आवश्यक था।
इस प्रतियोगिता के विजेता रहे 10वीं के छात्र सौहेल शेख। इस मौके पर बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कविता गाई। बच्चे गाते हैं, "लूट के ले गया दिल जिगर, मोदी जादूगर। इस स्कूल को 1992 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने शुरू किया और बांद्रा हिन्दू एसोसिएशन इसे संचालित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इस स्कूल को 1992 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने शुरू किया और बांद्रा हिन्दू एसोसिएशन इसे संचालित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications