मुंबई में एक 20 वर्षीय छात्रा ने द‍िखाई बहादुरी, वीड‍ियो बना रहे युवक को क‍िया पुलिस के हवाले

नई द‍िल्‍ली। मुंबई के बांद्रा स्‍टेशन में एक 20 साल की स्‍टूडेंट ने अपना वीडियो बनाते हुए एक युवक काे रंगे हाथों पकड़कर पुल‍िस के हवाले कर द‍िया। जब पुल‍िस ने उसके मोबाइल की जांच की ताे उसके पास से शहर भर के स्‍टेशनों से महिलाओं के ऐसे सात वीडियो और पाए गए।

बांद्रा में 20 साल की लड़की ने युवक को पकड़ा रंंगे हा‍थ

चेहरे के सामने से बना रहा था वीडियो

महिला के साथ यह घटना मुंबई के बांद्रा स्‍टेशन के एक नंबर प्‍लेटफार्म की उस समय की है जब वह अपने कुछ दोस्‍तों के साथ वहां खड़ी होकर बात कर रही थी। हालां‍क‍ि यह बात उसने तब नोटिस की जब वह पानी पीने के लिए वॉटर मशीन के पास गई। उसने युवक को हाथ में मोबाइल लिए उसके चेहरे के सामने से वीड‍ियो बनाते देखा।

युवक को क‍िया पुलिस के हवाले

इस बारे में उसका कहना है क‍ि जब मैं और मेरे दोस्‍त खडे़ बातें कर रहे थे तो मैंने अपने चेहरे के सामने उस युवक को देखा। पहले तो मैंने उसे इग्‍नोर कर द‍िया लेकिन बाद में करीब छह से सात मिनट तक वो नहीं रुका तो मुझे शक हुआ । मैं उसके पास गई और उससे पूछा क‍ि वो क्‍या कर रहा है। बिना क‍िसी वार्ता के वह वहां से चलता बना और बचने की कोशिश की। उस दौरान उस युवती ने बहादुरी दिखाई और उसे तेजी से पकड़ लिया। फ‍िर उसने उससे मोबाइल द‍िखाने की बात कही। उसने ऐसा करने से इंकार कर द‍िया। उस दौरान भी मैंने उसे पकड़े रखा और उसे पुलिस में देने की धमकी दी। इसके बाद वहां एक पुलिस कॉन्‍सटेबल पहुंचा। उसने युवक का मोबाइल देखा और उसे घटनास्‍थल से अरेस्‍ट कर ल‍िया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+