भारत में कभी भी आ सकता है भीषण भूकंप, लेकिन...
नयी दिल्ली। शनिवार को नेपाल में विनाशकारी भूकंप आई और हजारों की जिंदगियां लील गई। ऐसी तबाही मची कि आंकलन करना भी मुमिकन नहीं हो पा रहा है। नेपाल के साथ-साथ भारत में भी इस भूकंप ने तबाही मची। 72 जानें चली गई। करोड़ों का नुकसान हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तबाही के बाद अब आपको घबराने की जरुरत नहीं।

दरअसल नेपाल की तरह ही भारत में भी विनाशकारी भूकंप की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हलांकि आपको बता दें कि वैज्ञानिक इसकी संभावनाओं को लेकर एकमत नहीं हैं। भूंकप की आशंकाएं जताने वाले वैज्ञानिक यह कहने की स्थिति में भी नहीं हैं कि यह भूकंप कब आ सकता है।
भारतीय वैज्ञानिकों की माने तो पूर्वोतर भारत की धरती की सतह में किसी तरह की असामान्य भूकंपीय गतिविधि में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इन वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालय में एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंप नहीं आएंगे।
वैज्ञानिकों की माने तो धरती की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट में समय-समय पर दबाव पड़ने से प्रतिक्रियास्वरूप भूकंप की स्थिति बनती है। ऐसे में जब यह दबाव बढ़ता है तो 2,500 किलोमीटर लंबी हिमालय श्रृंखला में 150-200 सालों में बड़ी तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है।
ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तराखंड और असम में शक्तिशाली भूकंप आ सकता है।आईएसआर के वैज्ञानिक एपी सिंह के मुताबिक सांख्यिकी और ऐतिहासिक भूकंप आंकड़ों के मुताबिक आठ या इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड या असम में आ सकता है। हलांकि ये कहना मुश्किल है कि यह भूकंप आज या 50 साल बाद आएगा।












Click it and Unblock the Notifications