यूपी में आई 'मौत' की आंधी, 13 लोग मरे, कई घर तबाह

कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ज्यादातर हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे, जबकि पूर्वाचल के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के आसार हैं। मौसम में हुए बदलाव से हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य में चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।
सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान सोमवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications