ममता का आरोप, अस्पताल दौरे के समय हड़ताली डॉक्टरों ने उन्हें गालियां दी
Recommended Video
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के दौरे के दौरान हड़ताली जूनियर डॉक्टरों पर मौखिक रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बता दें कि ममता बनर्जी ने यह आरोप राजकीय अस्पतालों के दौरे के कुछ घंटे बाद लगाया हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों के बीच बाहरी लोग मौजूद थे, जिन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गालियां दी।

डॉक्टरों की उम्र को देखते हुए किया माफ
ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं इंमरजेंसी डिपार्टमेंट में भी गई थी जहां वे मुझसे बात कर सकते थे लेकिन जब मैं वहां गई तो उन्हें उचित भाषा का उपयोग नहीं किया और बात करने का तरीका भी ठीक नहीं था। ममता बनर्जी ने गुरुवार रात एक बंगाली समाचार चैनल को बताया कि अगर मेरी जगह कोई और होता तो अब तक कार्रवाई हो गई होती। हालांकि ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें माफ कर दिया है।

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने उन्हें माफ कर दिया है
ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है कि, वे मेरा विरोध कर सकते हैं, वे मुझे गालियां दे सकते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि वे युवा है। मैं केवल उनसे यह चाहती हूं कि वो अपना काम स्टार्ट कर दें। बता दें कि शहर के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों की ओर से डॉक्टरों पर हुए हमले के अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीज परेशान
डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पिछले तीन दिनों से आपातकालीन वार्डों, बाहरी सुविधाओं और कई राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की पैथोलॉजिकल इकाइयों और बड़ी संख्या में निजी चिकित्सा सुविधाओं के ठप पड़ जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर से राज्य में संचालित एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गुरुवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications