Me Too: अब स्त्री की ऐक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने इस नामी प्रोड्यूसर पर लगाया शोषण का आरोप

मुबंई। #MeToo कैंपेन के बाद महिलाओं पर अत्याचार करने वालों की सामत आ गई है। साले से छुपे उनके काले कारनामें अब दुनिया के सामने आ रहा है। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बाद अब 'स्त्री' फिल्म की एक्ट्रेस ने अपने साथ घटना का जिक्र किया है। फिल्म स्त्री में चुड़ैल का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने उनके साथ मारपीट और शोषण किया। फ्लोरा ने लंबा चौड़ा फेसबुक पोस्ट लिखते हुए पूरी घटना के बारे में बताया है।

फ्लोरा सैनी ने क्या लिखा है पोस्ट में?

फ्लोरा सैनी ने क्या लिखा है पोस्ट में?

फ्लोरा सैनी ने अपने फेसबुक पोस्ट अपनी दो पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह मैं हूं, साल 2007 का वैलेंनटाइन डे, जब मुझे एक जाने माने प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने पीटा। मैं उस उससे बहुत प्यार करती थी और उस समय उसे डेट भी कर रही थी। पीटाई के बाद मेरे जबड़े में फ्रैक्चर हो भी हो गया था और मुझे जिंदगी भर के लिए गहरा जख्म मिल गया। उस समय भी मैंने इस बारे में बताने की कोशिश की लेकिन एक नई लड़की होने की वजह से कोई इन बातों पर यकीन नहीं करना चाहता था।

पीटने के बाद धमकी भी दी

फ्लोरा सैनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि गौरांग दोषी ने उसके साथ मारपीट तो की ही साथ में उसने धमकी भी थी कि वह इस बात का ध्यान रखेगा कि फिल्म इंडस्ट्री में उसे काम न मिले। ऐसा उसने किया भी। मुझे फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया। यहां तक लोग न तो मुझसे मिलना चाहते थे और नहीं मेरा ऑडिशन लेना चाहते थे। सैनी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि मुझे लगा मैंने गलती की मुझे चुप ही रहना चाहिए था। मैं भागना चाहती थी, लोगों की नजरों से बचना चाहती थी कि लोग मुझे जज न करें और मुझे सिर्फ काम दें।

मेरे जैसी कितनों का किया शोषण

मेरे जैसी कितनों का किया शोषण

फ्लोरा सैनी ने फेसबुक पोस्ट में आगे बताया है कि आपको यकीन नहीं होगा कि मेरे बाद भी कई ऐसी लड़कियां थी जो उस शख्स के हाथों शोषण का शिकार हुईं। उन लड़कियों ने मदद के लिए मुझे फोन किया लेकिन वो इतनी बहादुर नहीं थीं कि सामने आकर कुछ बोल सके। सैनी ने पोस्ट के आखिरी में लिखा है कि उनका यह फेसबुक पोस्ट उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने साथ हुए शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+