हॉस्पिटल में नवजात का शव खा रहे थे आवारा कुत्ते, VIDEO बना रहे थे लोग
सोमवार की रात को अस्पताल के पास खड़े लोगों ने इस भयानक घटना को देखा, लेकिन कुत्ते को भगाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले के जेयपोर के एक सरकारी अस्पताल में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव खाते देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और अस्पताल जाकर मामले की छानबीन की। हैरान करने वाली बात ये थी कि वहां खड़े लोगों ने कुत्ते को भगाने की कोशिश तक नहीं की बल्कि अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को अस्पताल के पास खड़े लोगों ने इस भयानक घटना को देखा, लेकिन कुत्ते को भगाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अस्पताल के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। अस्पताल प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।।
अस्पताल के आला अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह खुद अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। वहां न तो कोई कुत्ता मिला और न ही बच्चे का शव। हमारे अस्पताल से हमारा कोई भी मरीज लापता नहीं है। इस मामले की जांच के लिए केस दर्ज कराई जाएगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications