2012 में बिना इजाजत फौज का दिल्ली की तरफ कूच करने की खबर सच थी: मनीष तिवारी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसके बाद भारतीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। मनीष तिवारी ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पर गंभीर आरोप लगाया और एक सवाल के जवाब में कहा कि 2012 में फौज की टुकड़ी के दिल्ली कूच करने की खबर सही थी।

Story on troops' movement 'true': Manish Tewari
शनिवार को एक बुक लॉन्च के दौरान जब एक सज्जन ने तिवारी से 2012 में एक अंग्रेजी अखबार की खबर और सत्यता के बारे में सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया, 'उस समय मैं रक्षा मंत्रालय की स्टैंडिंग कमिटी का सदस्य था। दुर्भाग्यवश वह खबर सही थी। ऐसा वाकई हुआ था।' उल्लेखनीय है कि इंडियन एक्सप्रेस ने 4 अप्रैल 2012 को प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया था कि उस साल जनवरी महीने में आर्मी की दो टुकडि़यों ने दिल्‍ली की ओर कूच किया था।

16-17 जनवरी की रात हिसार (हरियाणा) में सेना की 33वीं आर्म्ड डिविजन की यूनिट ने दिल्ली की ओर कूच किया। (16 जनवरी को तत्‍कालीन आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने उम्र विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सरकार से सिंह की खींचतान जारी थी) यूनिट को नजफगढ़ के पास रोक कर वापस भेजा गया। वहीं, आगरा में 50वीं पैरा ब्रिगेड की एक टुकड़ी पालम तक पहुंची गई थी। उसे वहीं रोककर वापस भेजा गया।

मनीष की बात को कांग्रेस ने ही नकारा

कांग्रेस ने मनीष तिवारी के इस बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस लीडर पीसी चाको ने कहा है कि सरकार की जानकारी के बगैर ऐसी किसी टुकड़ी ने दिल्ली की तरफ कूच नहीं किया था। मणिशंकर अय्यर अपने साथी नेता मनीष की बात का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अय्यर ने कहा है कि उनके पास कुछ ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन जहां तक लगता है कि कुछ ना कुछ हुआ था उस रात को जो कि संविधान के खिलाफ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+