मुंबई के डब्बावालों ने सुनाया फिल्म 'द लंच बॉक्स' से जुड़ा इरफान खान का एक किस्सा, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत में फैले कोरोना वायरस के संकट के बीच आज (बुधवार) बॉलीवुड ने अपना एक दिग्गज अभिनेता खो दिया। अपनी अदाकारी से सबसे दिलों पर राज करने वाले एक्टर इरफान खान ने 54 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी के यारी रोड में वर्सोवा कब्रिस्तान में ले जाया गया है जहां उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इरफान की मौत पर पूरा देश भावुक है और सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। मुंबई के डब्‍बावालों ने भी बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक जताया है।

हॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

हॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले इरफान खान साल 2017 से ही कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं, कुछ महीने पहले ही वह लंदन से इलाज करा के भारत लौटे थे। मंगलवार को पेट में संक्रमण की समस्या के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान के निधन पर मुंबई के डब्बावालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Recommended Video

    Irrfan Khan का Twitter पर Last Message, दुनिया को सिखा गए प्यार के असली मायने | वनइंडिया हिंदी
    डब्‍बावालों के साथ की थी फिल्म की शूटिंग

    डब्‍बावालों के साथ की थी फिल्म की शूटिंग

    इरफान खाने ने 2013 में डब्‍बावालों से जुड़ी 'द लंच बॉक्स' की थी, इस फिल्म के बाद मुंबई के डब्‍बावालों में इरफान के लिए एक अलग ही तरह का प्यार आ गया था। डब्‍बावाला एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने इरफान के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताए गए समय को याद करते हुए कहा, हम डब्बावालों ने लंच बॉक्स फिल्म में उनके साथ काम किया है। वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी थे।

    डब्बवालों के खाने-पीने का रखते थे ख्याल

    डब्बवालों के खाने-पीने का रखते थे ख्याल

    सुभाष तलेकर ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग में हम लोग कंपार्टमेंट में काम करते थे और वह बाजू के डिब्बे में काम करते थे। वह शूटिंग खत्म करने के बाद हमारे पास आते थे और पूछते थे, तुमको खाना मिला कि नहीं, चाय मिली की नहीं, पानी मिला की नहीं और हमारे लिए इन सब की जिम्मेदारी खुद उठाते थे। इरफान खान एक्टर के साथ एक अच्छे इंसान थे, आच्छा इंसान आज अनंत में विलीन हुआ है।'

    इरफान का निधन डब्बावालों को बड़ा झटका

    इरफान का निधन डब्बावालों को बड़ा झटका

    सुभाष तलेकर आगे बताते हैं कि इरफान के निधन का पूरे डब्बावालों को बड़ा झटका है, हम मुंबई के डब्बावाले उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण करते हैं। बता दें कि इरफान लंबे समय से पेट की समस्या से जूझ रहे थे उन्हें कोलन इंफेक्शन (Colon infection) हुआ था। इरफान के दोस्त और फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने उनके निधन की जानकारी ट्वीट कर दी थी। इसके बाद अस्पताल की ओर से भी एक बयान जारी कर इरफान के निधन की पुष्टि की गई थी।

    चार दिन पहले हुआ था मां का निधन

    चार दिन पहले हुआ था मां का निधन

    अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इरफान खान मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से थे, उनका जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। चार दिन पहले ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम की मृत्यु हुई थी, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह अपनी मां के अंतिन संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। मंगलवार को इरफान खान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आननफानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

    यह भी पढ़ें: कोरोना इफेक्ट: स्पाइसजेट के पायलटों को नहीं मिलेगी अप्रैल और मई की सैलरी, इनको मिलेगा वेतन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+