वाड्रा ने फोड़ा सीएम केजरीवाल पर 'ट्वीट बम'- लगता है कि मैं उन्हें जिंदा खा जाऊंगा
वाड्रा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि लगता है कि सीएम केजरीवाल के शब्दकोश में 'रॉबर्ट वाड्रा' सबसे पसंदीदा शब्द है।
नई दिल्ली। हमेशा यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल निशाना साधते आए हैं लेकिन गुरूवार को उल्टा हो गया, आज सुबह वाड्रा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि लगता है कि सीएम केजरीवाल के शब्दकोश में 'रॉबर्ट वाड्रा' सबसे पसंदीदा शब्द है, इसलिए बार-बार वो मेरा नाम बड़ी शिद्दत से लेते हैं, उन्हें लगता है कि रॉबर्ट वाड्रा उन्हें जिंदा खा जाएगा।
वाड्रा ने फोड़ा केजरीवाल पर 'ट्वीट बम
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के पति वाड्रा ने आगे लिखा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री से अपील करना चाहूंगा कि वह इस मुद्दे पर मुझसे सीधी बात कर लें, मेरे खिलाफ उनके पास जो भी शिकायत है इस पर लोगों को भड़काने के बजाय मुझसे बात कर सकते हैं, फिर भी इन प्रयासों के लिए दिल्ली सीएम को मेरी शुभकामनाएं।
गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप
मालूम हो कि केजरीवाल लंवे वक्त से वाड्रा पर धोखाधड़ी और किसानों से जबरदस्ती जमीन छीनने का आरोप लगाते आए हैं। वो केवल वाड्रा पर ही नहीं बल्कि पूरे गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते आए हैं।
मोदी जी में हिम्मत नहीं कि वो कुछ करें
उन्होंने तो इस बात के लिए पिछले दिनों पीएम मोदी पर निशाना साधा था कि अगस्ता मामले में पीएम मोदी की हिम्मत नहीं कि वो सोनिया गांधी को जेल में डलवा दें क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके राज भी खुल जायेंगे। सोनिया जी को तो छोड़ो मोदी जी में तो इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वो रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर सीबीआई रेड करवा दें।
राबर्ट वाड्रा को मोदी जी ने गोद ले लिया है
मुझे तो लगता है कि आम चुनाव से बाद कांग्रेस के दामादा राबर्ट वाड्रा को मोदी जी ने गोद ले लिया है तभी वो अब वाड्रा के खिलाफ चुप रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications